21.4 C
Bhopal

यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत को पतह कर सीहोर की बेटी ने रचा इतिहास, प्रीति मिली CM से, उपलब्धि पर मिली बधाई

प्रमुख खबरे

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की बेटी प्रीति परमार ने सिर्फ 12 साल की उम्र में यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एल्ब्रुस को फतह कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 5,642 मीटर की चढ़ाई 9 घंटे में पूरी की थी। खास बात यह है कि एल्ब्रुस पर्वत पर चढ़ने वाली मध्य प्रदेश की सबसे कम उम्र की लड़की बनी। प्रीति की इस उपलब्धि से प्रदेश से का भी नाम रोशन हुआ है। यूरोप में इतिहास रचने के बाद मप्र लौटी प्रीति परमार ने आज बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की।

सीएम उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी। इस मौॅके पर पर आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री डॉ. यादव ने आष्टा विधायक की सिफारिश पर 4 लाख की आर्थिक मदद भी की थी जिससे प्रीति को इस साहसिक अभियान में कोई आर्थिक परेशानी न हो। पर्वतारोही प्रीति ने इस सफलता का श्रेय परिजन और बड़े भाई चेतन परमार को दिया है जो उनके कोच और मार्गदर्शक भी हैं।

9 घंटे में ही पहुंच गई थी शिखर पर
बता दें कि प्रीति ने बीते16 अगस्त रात 1:00 बजे बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की और 9 घंटे के भीतर शिखर तक पहुंच गईं। प्रीति के साथ उनके भाई चेतन परमार भी थे जिन्होंने पहली ही कोशिश में इस पर्वत को फतह किया। उनकी योजना थी कि वे 15 अगस्त को पर्वत के शिखर पर पहुंचें, लेकिन अत्यधिक खराब मौसम के कारण उन्हें इसे स्थगित करना पड़ा। इसके बावजूद, प्रीति और चेतन ने अपने दृढ़ संकल्प और साहस के बल पर इस चुनौती को पूरा किया।

बड़ी चुनौती को किया था स्वीकार
कु. प्रीति की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। एल्ब्रस पर्वत, जिसकी ऊंचाई 5,642 मीटर है, को फतह करना हर पर्वतारोही का सपना होता है। प्रीति ने इस चुनौती को स्वीकार कर इसे पूरा किया, जो उनकी असाधारण क्षमता और हिम्मत को दशार्ता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कु. प्रीति को पर्वतारोहण बैग और उपहार भी प्रदान किये। खेल संचालक श्री रवि गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे