24.1 C
Bhopal

यूपी में बड़ा हादसा: काशी विश्वनाथ मंदिर के पास ढहे दो जर्जर कमान, एक महिला की गई जान, 9 घायल, पीएम ने जताया दुख

प्रमुख खबरे

वाराणसी। वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के पास मंगलवार तड़के करीब तीन बजे एक बड़ा हादसा हो गया है। काशी विश्वनाथ विशिष्ट परिक्षेत्र के येलो जोन में दो मकान ढग गए हैं। इस हादसे में जहां एक महिला की मौत हो गई है। वहीं 9 लोग घायल हुए हैं। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। इसी परिवार की महिला की मौत हुई है। हादसे के बाद मौके पर घंटों पर अफरातफरी का माहौल रहा। मंडली अस्पताल में भर्ती नौ लोगों में चार को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके पर करीब 500 पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कमिश्नर से बात कर घटना की जानकारी ली है।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी के चौक थाना इलाके के खोआ गली चौराहे पर यह हादसा हुआ है। यहां 70 साल पुराने मकान अचानक धराशायी हो गए। यह दोनों मकान करीब दस सालों से जर्जर अवस्था में हैं। बताया जा रहा है कि प्रसिद्ध जवाहिर साव कचौड़ी वाले के ऊपर स्थित राजेश गुप्ता और मनीष गुप्ता के इन मकानों के मलबे में नौ लोग दबे थे। कई लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया है, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक महिला सिपाही भी शामिल है, जिसे कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा विश्वनाथ मंदिर में ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस कर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुई है। सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस फोर्स पहुंची। एनडीआरएफ बुलाई गई। 6 घंटे रेस्क्यू आॅपरेशन चला। जिस गली में हादसा हुआ, उसकी चौड़ाई महज 8 फीट है। ऐसे में वहां रेस्क्यू का पूरा काम मैनुअली हुआ। एनडीआरएफ ने मलबे को हाथों से हटाया। इस वजह से रेस्क्यू में वक्त लग गया। दोनों घर मंदिर कॉरिडोर से महज 10 मीटर दूर हैं।

मकान गिराने नहीं मिली थी अनुमति
स्थानीय लोगों ने बताया- मनीष गुप्ता मकान को ठीक करवाना चाहते थे, लेकिन काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र में किसी भी निर्माण के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। उन्होंने मंदिर प्रशासन से लेकर नगर निगम से अनुमति मांगी थी कि मकान को जमींदोज कर दिया जाए या मरम्मत कराने के आदेश दिया जाए, लेकिन अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने मकान के मरम्मती के लिए सामान भी मंगा लिया था। मौके पर मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक संवेदना जताई है। मंडलायुक्त ने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग 50 लोगों को नोटिस दी गई है ताकि उनकी मरम्मत करवा दी जाए। नगर निगम के माध्यम से उन्हें कहीं और रहने को कहा जाएगा। मरम्मत के बाद अपने मकान में शिफ्ट करें। महिला की मौत पर मंडलायुक्त ने कहा कि उनके गले पर कोई भारी सामान गिर गया था। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। बाकी नौ लोगों का रेस्क्यू किया गया है। मुआवजे की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पीएम मोदी ने कमिश्नर से ली घटना की जानकारी
वाराणसी में चौक के पास ढहे दोनों मकान के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुखद घटना पर सुबह-सुबह कमिश्नर कौशल राज शर्मा से फोन पर वार्ता करके जानकारी ली गई थी। मंडलायुक्त द्वारा प्रधानमंत्री को एनडीआरएफ, फायर, पुलिस, प्रशासन द्वारा चलाए गए रेस्क्यू आपरेशन तथा घायलों के अस्पताल में कराए जा रहे इलाज की पूरी विस्तृत जानकारी प्रधानमंत्री को दी गई। प्रधानमंत्री द्वारा रात में गिरे दोनों मकान में रह रहे सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त करते हुए दुर्घटना में मृत महिला के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री द्वारा मंडलायुक्त को घायल सभी नौ लोगों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे