24.1 C
Bhopal

मोहन ने नागर की ऐसे दूर की नाराजगी, सीएम के साथ देर रात ठहाके लगाने का वीडियो वायरल

प्रमुख खबरे

भोपाल। वन एवं पर्यावरण विभाग से छिनने से नाराज चल रहे मोहन के मंत्री नागर सिंह चौहान की नाराजगी अब खत्म होती दिखाई दे रही है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है कि वह मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री के साथ बैठकर ठहाके लगाते नजर आए हैं। जिसका सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हो रहा है। दरअसल नागर ने देर रात सीएम यादव से मिले थे। इस दौरान उनके साथ वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद रहे। सीएम द्वारा भविष्य में बेहतर अवसर मिलने जैसा आश्वास न मिलने के बाद नागर की नाराजगी दूर हो गई। इतना ही नहीं वह सीएम के साथ ठहाके लगाते नजर आए।

बता दें कि नागर से वन एवं पर्यावरण विभाग छीनकर रामनिवास रावत को दे दिए गए हैं। जिसके बाद नागर सिंह चौहान बहुत ज्यादा नाराज हो गए थे। उन्होंने इस्तीफा की भी धमकी दे डाली थी। इतना ही नहीं वह अपनी नाराजगी लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन उनकी नड्डा से मुलाकात नहीं हो सकी। दिल्ली से खाली हाथ लौटने के बाद नागर सीधे सीएम यादव से मिलने से पहुंचे। इस दौरान उनके बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान सभी अच्छे से हंसी मजाक करते हुए नजर आए। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद तो यही आशंका जताई जा रही है कि मंत्री जी की नाराजगी दूर हो गई और वे अपनी नई जिम्मेदारी संभालने को तैयार हो गए हैं।

विभाग छीने जाने के बाद नागर ने कहा था कि उनके विभाग देने से पहले उनसे कोई चर्चा नहीं की गई। उनको विश्वास में नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को पद देकर नवाजा जा रहा है। वह भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया, यदि उनको मंत्री नहीं बनाना था तो सात महीने पहले पद ही क्यों दिया? उनका कहना था कि इस बात से कार्यकतार्ओं में नाराजगी है। नागर ने अपने साथ रतलाम-झाबुआ से सांसद पत्नी अनीता नागर के इस्तीफे की भी चेतावनी दी थी। इसके बाद अगले ही दिन नागर दिल्ली पहुंचे गए थे।

वहीं, मंत्रालय में रामनिवास रावत ने वन एवं पर्यावरण विभाग का पदभार ग्रहण कर लिया। इस बीच मंत्री नागर ने मंगलवार को दिल्ली से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने खुद को अलीराजपुर का विधायक बताया। जिसके बाद उनकी नाराजगी दूर नहीं होने और इस्तीफा देने की बात पर अड़े होने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, देर रात नागर प्रदेश संगठन के साथ बातचीत में मान गए और दिल्ली से भोपाल आकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात में हंसते नजर आए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे