24.1 C
Bhopal

मोदी 3:0- NDA के नेताओं ने राष्ट्रपति से मिल सरकार बनाने पेश किया दावा, पीएम बोले- ऊर्जा से भरी होगी 18वीं लोकसभा

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार को एनडीए संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद एनडीए ने दोपहर 3 बजे सरकार बनाने का दावा पेश किया। संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया, जिसके बाद राष्ट्रपति भवन पहुंचकर एनडीए गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का पत्र सौंपा। अब 9 जून को शाम 6 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सूत्रों की मानें मोदी की पूरी कैबिनेट भी 9 जून को शपथ लेगी

राष्ट्रपति से मुलाकात करने के बाद बाद राष्ट्रपति भवन के बाहर मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नई सरकार का रोडमैप साझा किया। उन्होंने कहा कि कहा, ’18वीं लोकसभा बनने जा रही है। 18 का बहुत महत्व है। 18वीं लोकसभा युवा और नई ऊर्जा और कुछ कर गुजरने वाली लोकसभा होगी। ये वो 25 साल हैं जो अमृतकाल के 25 साल हैं। हम उन सपनों को पूरा करने जा रहे हैं। 18वीं लोकसभा इन सबका पड़ाव है। हमें देश की तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया है। मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि पिछले दो टर्म में देश जिस गति से आगे बढ़ा, समाज के हर वर्ग में परिवर्तन साफ-साफ देखा जा सकता है, 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। 18वीं लोकसभा के हमारे 5 साल के कार्यकाल में हम उतने ही समर्पण भाव में देश की आशाओं-आकाक्षांओं को पूरा करने में कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे। 2024 का लोकसभा चुनाव अमृतकाल का पहला चुनाव है। मोदी ने कहा कि 2047 में जब देश आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा, उसके संकल्प पूरा करने के लिए हमारे पास स्वर्णिम अवसर है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस गति से देश आगे बढ़ा है, समाज के हर क्षेत्र में परिवर्तन साफ नजर आ रहा है। 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 18वीं लोकसभा में भी उसी गति और समर्पण भाव से देश की आशा-आकांक्षा को पूर्ण करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। निवर्तमान प्रधानमंत्री ने कहा, एनडीए की बैठक में सभी घटक दलों ने मुझे नेता चुना है। सभी दलों ने राष्ट्रपति को समर्थन के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति ने मुझे न्योता दिया और कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। मोदी ने बताया कि उन्होंने नौ जून की शाम में शपथ के बारे में सूचित कर दिया है। शपथ ग्रहण का विस्तृत कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन से जारी किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे