24.1 C
Bhopal

मोदी अब आस्ट्रिया दौरे पर: मास्को जैसा वियना में भी हुआ भारतीय पीएम का भव्य स्वागत, भारवंशियों भी नहीं रहे पीछे

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। रूस में दो दिन बिताने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार की देर रात आॅस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचे। रूस की तरह ही वियना में भी पीएम मोदी का स्वागत गॉड आॅफ आॅनर देकर किया गया। यहां पर बता दें कि 41 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री आस्ट्रिया के दौरे पर गया है। इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए आस्ट्रिया के दौरे पर गई थीं। पीएम मोदी के आस्ट्रिया पहुंचने पर यहां वियना में आॅस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। रात्रिभोज के लिए पीएम मोदी का स्वागत करते हुए आॅस्ट्रियाई चांसलर नेहमर ने कहा कि आपका स्वागत करना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है। मैं आपकी यात्रा के दौरान राजनीतिक और आर्थिक चर्चा के लिए उत्सुक हूं।

वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि “चांसलर कार्ल नेहमर, गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद। पीएम ने आगे लिखा कि आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-आॅस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है, आने वाले समय में यह और मजबूत होगी। दोनों देश वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। प्रधानमंत्री का ये दौरा दो दिन का है। वे आज आॅस्ट्रिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वान डर बेले से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल एक्स पर पोस्ट में कहा, भारत-आॅस्ट्रिया साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आॅस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने निजी बातचीत के लिए मेजबानी की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक है। इसमें द्विपक्षीय साझेदारी की पूरी क्षमता को साकार करने पर चर्चा होगी। इस दौरान जयसवाल ने वियना में दोनों नेताओं की एक तस्वीर भी साझा की।

जयसवाल ने आगे कहा, “जैसा कि दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, यह महत्वपूर्ण यात्रा भारत-आॅस्ट्रिया संबंधों में नई गति जोड़ेगी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी बुधवार को आॅस्ट्रिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे और नेहमर के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री और चांसलर भारत और आॅस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे।

आॅस्ट्रिया पहुंचने पर भारतवंशी लोगों से मुलाकात करते पीएम मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचे। आॅस्ट्रिया पहुंचने के बाद वियना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवंशी लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। वहीं, पीएम ने भारतवंशी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। यहां उनके स्वागत में वंदे मातरम की धुन बजाई गई। इस दौरान पीएम मोदी के साथ आॅस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर भी मौजूद रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी चांसलर कार्ल नेहमर के साथ स्टेट डिनर के लिए रवाना हो गए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे