24.1 C
Bhopal

मीसाबंदियों के लिए सीएम मोहन का बड़ा ऐलान, आपातकाल की संघर्ष गाथा को पढ़ेंगे मप्र के विद्यार्थी

प्रमुख खबरे

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को सीएम हाउस में मीसाबंदियों के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। सीएम कहा कि मप्र की स्कूलों आपातकाल की संषर्ष गाथा पढ़ाई जाएगी। इसके अलावा मीसाबंदियों को एयर एंबुलेंस की सुविधा। इसके अलावा उन्हें एयर टैक्सी में 25 फीसदी की छूट दी जाएगी और प्रदेश के अंदर मीसाबंदियों को टोल टैक्स भी नहीं देना पड़ेगा। डॉ. यादव ने सीएम हाउस में मीसाबंदियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत भी किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास मुख्यमंत्री का निवास नहीं, अपितु लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक भाग है और लोकतंत्र सेनानी लोकतांत्रिक व्यवस्था के सर्वाधिक सम्मानित व्यक्ति हैं। मुख्यमंत्री निवास में स-सम्मान आना उनका अधिकार और सेनानियों का स्वागत व सम्मान करना हमारा कर्तव्य है, लोकतंत्र सेनानी मुख्यमंत्री निवास पधारे, यह हमारा सौभाग्य है। वहीं उन्होंने कहा कि आपातकाल की संघर्ष गाथा पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी। आपातकाल के कष्टों से वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराने के उद्देश्य से तत्कालीन परिस्थितियों, दमन और लोकतंत्र सेनानियों की जीवटता का उल्लेख पाठ्यक्रम में किया जाएगा।

लोकतंत्र सेनानियों को दिए जाएंगे ताम्रपत्र
सीएम ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को सर्किट हाऊस और विश्राम गृह में तीन दिन तक रूकने की सुविधा तथा किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। जिन लोकतंत्र सेनानियों को अब तक ताम्रपत्र प्राप्त नहीं हुए हैं, उन्हें ताम्रपत्र प्रदान किये जाएंगे। लोकतंत्र सेनानियों को पास दिखाने पर टोल नाकों पर भी छूट रहेगी। उनके आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज पर हुए व्यय के भुगतान में विलम्ब नहीं होगा। कलेक्टर द्वारा 3 माह में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। गंभीर स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में उपचार के लिए बड़े अस्पताल या अन्य महानगर जाने के लिए उन्हें एयर एम्बुलेंस सुविधा उपलाब्ध कराई जाएगी। प्रदेश में आरंभ एयर टैक्सी सुविधा के किराए में 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। लोकतंत्र सेनानियों की राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंत्येष्ठी की जाएगी।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक ने शॉल-श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री विक्रम वर्मा, अजय विश्नोई, रामकृष्ण कुसमरिया तथा सर्व मेघराज जी, कैलाश सोनी, माखन सिंह, अशोक पांडे, सूर्यकांत केलकर और सुरेश देशपांडे का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया तथा लोकतंत्र सेनानी के रूप में उनके संघर्ष का उल्लेख किया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे