24 C
Bhopal

मप्र RS चुनाव: केन्द्रीय मंत्री ने भरा नामांकन फार्म, जॉर्ज कुरियन के प्रस्तावक बने CM समेत 30 विधायक

प्रमुख खबरे

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा की एक खाली सीट के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने आज बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने विधानसभा पहुंचकर नामांकन फार्म दाखिल किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत 30 विधायक उनके प्रस्तावक बने। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की बधाई दी। मप्र में राज्यसभा की यह सीट पूर्व में ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

बता दें कि जॉर्ज कुरियन केंद्र सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन-डेयरी विभाग के राज्यमंत्री है। उनका निर्विरोध चुनाव जाना लगभग तय है। उनका कार्यकाल दो वर्षों का होगा, जो जून 2026 तक चलेगा। नॉमिनेशन के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा, केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जाता है। उसके लिए आभार। मैं सभी की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

केरल-मप्र के बीच विशेष संबंध: सीएम
वहीं सीएम यादव ने कहा कि केरल और मध्य प्रदेश के बीच एक विशेष संबंध है, क्योंकि आदि शंकराचार्य भी केरल से मध्य प्रदेश आए थे। अब, केरल से एक वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश के कोटे से राज्यसभा सदस्य बनने जा रहे हैं। यह मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री थे, और अब जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश कोटे से राज्यसभा जा रहे हैं और केंद्रीय मंत्री भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी का आभार कि उन्होंने मध्य प्रदेश के कोटे में एक और मंत्री दिया है, जिसका लाभ मध्य प्रदेश को मिलेगा।

वीडी बोले यह हमारे लिए गौरव की बात
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि भाजपा के दिग्गज नेता जॉर्ज कुरियन ने मध्य प्रदेश कोटे से अपना नामांकन दाखिल किया है। मध्य प्रदेश ने न केवल तमिलनाडु, बल्कि केरल के अपने एक वरिष्ठ साथी को राज्यसभा भेजने का काम किया है। जॉर्ज कुरियन के अनुभवों का मध्य प्रदेश भाजपा को लाभ मिलेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे