21.4 C
Bhopal

मप्र BJP ने डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का रखा टारगेट, CM बोले- हारी हुई विस के गली-मोहल्लों पर करना है फोकस, VD ने भी दिए मंत्र

प्रमुख खबरे

भोपाल। सदस्यता अभियान को लेकर मप्र भाजपा ने जोर-शोर से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। नए सदस्य जोड़ने के अभियान से पहले बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस बड़ी बैठक में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया है। पार्टी ने इसके लिए मिस कॉल नंबर भी जारी कर दिया है। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते, डॉ वीरेंद्र खटीक, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और सतीश उपाध्याय मौजूद रहे।

सदस्यता अभियान के लिए कैसे काम करना है इसके लिए वीडी शर्मा ने मन्त्र दिया। भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की जनसंख्या का आधा वोट बैंक भाजपा का होना चाहिए। इस बार हारी हुई विधानसभा के गली-मोहल्लों और कॉलोनियों को टारगेट करना है। बैठक में इस बार डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट तय किया गया है। यह पिछले साल के सदस्यता अभियान से 55 लाख ज्यादा है। पिछले साल मध्यप्रदेश में 95 लाख सदस्य बनाए गए थे। बैठक में सीएम ने मंत्री, विधायकों और सांसदों को सदस्यता अभियान पर फोकस करने के लिए कहा है।

सीएम बोले- हारी हुई 16 सीटों पर फोकस
सीएम ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में 230 में से 165 सीट जीते। 16 सीटें ऐसी हैं, जहां हमें काम करने की जरूरत है। हमें देखना है कि कौन सी कॉलोनी, मोहल्ले अछूते रह गए। जिस तरह एयरपोर्ट पर एस्केलेटर चलता है, एक कदम रखो तो वह खुद ही ऊपर ले जाता है। इसी तरह अपने काम को संगठन से एस्केलेटर की तरह जोड़ें। हम अपनी गति बढ़ें, तो खुद ही समाज की स्वीकार्यता बढ़ती जाएगी। त्योहारों पर हम समाज में आगे बढ़ेंगे, तो फायदा मिलेगा। मंत्री, विधायक और सांसद सब मिलकर केवल सदस्यता का काम करेंगे। हम भी प्रवास के दौरान सिर्फ सदस्यता पर ही काम करेंगे। इसके अलावा, कोई टारगेट नहीं है। अब अपने पास मौका है।

हमें पहुंचना होगा कमजोर क्षेत्र में : वीडी
बैठक में वीडी शर्मा ने कहा कि सभी को अपने अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने जुटना है। संगठन पर्व के रूप में अभियान चलाना है। जिस बूथ को हम लोकसभा और विधानसभा में हारे, उसे मजबूत करना है। कमजोर क्षेत्र में पहुंचना होगा। सभी सांसद, विधायक, निकायों के जनप्रतिनिधि, पंचायतों के जा प्रतिनिधियों को पहुंचना होगा। 66 सीट विधानसभा और 27 सीटें लोकसभा चुनाव में हारे हैं। इन पर विशेष फोकस करने का काम करना ही होगा। दो दो क्षेत्रों को लेकर काम करेंगे। रोज की रिपोर्ट के साथ मॉनिटरिंग भी करेंगे।

समय कम और लक्ष्य बड़ा
वीडी शर्मा ने कहा कि बहुत कम समय ही और लक्ष्य बड़ा है। सभी समूहों और संगठनों तक पहुंचें, एक दूसरे पर छोड़ना नहीं है। अमित शाह ने कहा है कि इस अभियान को लेकर वह भी बीच में होंगे। सदस्यता अभियान के लिए बीजेपी 4 तरीके अपनाएगी। मिस्ड कॉल से भी सदस्यता होगी। इसे लेकर बीजेपी ने मिस्ड कॉल से सदस्यता अभियान का नंबर 8800002024 जारी कर दिया है। हर मिस्ड कॉल को फिजिकली वेरीफाई किया जाएगा। साथ ही क्यूआर कोड और नमो एप से भी सदस्यता होगी।

हितानंद शर्मा ने दिए ये टिप्स
ट्राइबल के 89 ब्लॉक में एसटी मोर्चे के अध्यक्ष को टोली में पदेन सदस्य बनाएं।
5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर सदस्यता के लिए आमंत्रित करें।
विश्व विजय दिवस पर युवाओं को आमंत्रित करें।
इंजीनियर को डॉक्टरों को सदस्य बनाएं।
जहां भाजपा नहीं जीतती, वहां जाकर सदस्यता करानी है। अल्पसंख्या मोहल्ले में भी जाएं।
हर घर भाजपा के नारे के साथ सदस्यता करें।
हर नगर पंचायत में दो होर्डिंग लगवाएं।
रास्ते, चौराहों पर सदस्यता नंबर कमल का फूल बनवाएं।
मुख्यमंत्री, अध्यक्ष सहित सभी नेता मंत्री सदस्यता कराने जाएंगे।

एमपी के सदस्यता अभियान प्रभारी बने सबनानी
भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवान दास सबनानी एमपी के सदस्यता अभियान के प्रभारी बनाए गए हैं। इस टोली में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल इनको मिलकर सदस्यता अभियान की प्रदेश टोली बनाई है।

जिले में बनेगी 4 लोगों की टीम
सदस्यता अभियान को लेकर हर जिले में 1+3 सदस्यता टोली बनेगी। जिलों में संयोजक के साथ 3 कार्यकर्ता मिलकर एक प्लस 3 टोली बनेगी। 11 हजार शक्ति केंद्रों के संयोजक इस सदस्यता अभियान के संयोजक होंगे। 31 अगस्त को मप्र के 64871 बूथों सहित देश के 10 लाख बूथों पर संगठन पर्व की कार्यशाला होगी। 22, 23, 24 को जिलों की कार्यशालाएं होंगी। 25 से 27 मंडल कार्यशालाएं होंगी। एक शक्ति केंद्र में 5- 6 बूथ होते हैं। ऐसे 11 हजार शक्ति केंद्रों की 31 अगस्त को बूथ कार्यशाला होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे