23.3 C
Bhopal

मप्र में हर घर भव्य तिरंगा यात्रा कल से: सीएम मोहन सुभाष खेल मैदान से करेंगे आगाज, मौजूद रहेंगे ओलंपिक चैंपियन भी

प्रमुख खबरे

भोपाल। मप्र की भाजपा सरकार कल यानि सोमवार से हर घर तिरंगा महाअभियान की शुरुआत करने जा रही है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरूआत सोमवार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के सुभाष नगर खेल मैदान से करेंगे। सीएम यहां से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहेंगे। तिरंगा यात्रा में ओलंपियन विवेक सागर एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह भी शामिल होंगे। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर देश भर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत मध्यप्रदेश में भी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है

भव्य तिरंगा यात्रा में लगभग 5000 खिलाड़ी और स्कूली बच्चे प्रतिभागिता करेंगे। तिरंगा यात्रा सुबह 9 बजे से सुभाष चंद्र बोस मैदान से प्रारंभ होकर सुभाष नगर, अशोक विहार, परिहार चौराहा से होते हुए नेहरू चौराहा (न्यू अशोका गार्डन) पर समाप्त होगी। कार्यक्रम में पुलिस बैंड, साइकिल ग्रुप और स्केटर्स भी शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा के स्वागत में निर्धारित मार्ग पर 101 मंच से सभी समाज के लोग पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आॅनलाइन पंजीयन करने वालों को डिजीटल प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये जायेंगे। रविवार को तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग ने जिला प्रशासन के साथ यात्रा स्थल का दौरा किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।

तिरंगा यात्रा मार्ग पर होगा भव्य स्वागत
मंत्री सारंग ने बताया कि तिरंगा यात्रा सुभाष नगर से प्रस्थान कर विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य रेलवे स्टेशन तक जाएगी। यात्रा मार्ग में बनाये गये स्वागत मंचों पर समाज का हर वर्ग यात्रा के स्वागत के लिए उपस्थित होगा। रहवासी, शासकीय और अशासकीय व्यक्ति, स्पोर्ट्स क्लब, सोसायटी, खिलाड़ी, कोच, अकादमी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और स्टॉफ, विभिन्न जनसंगठन, सामाजिक संगठन आदि तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेश के कोने-कोने में ले जाने के लिए खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश के सभी खेल अधिकारियों चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों में हर घर तिरंगा अभियान को पहुंचाने के लिए निर्देश दिये। मंत्री सारंग ने बताया भोपाल में भी खेल और युवा कल्याण विभाग, दो कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे