24.1 C
Bhopal

मप्र में भारी बारिश से बिगड़े हालात: सीएम का ऐलान- पीड़ितों को दिया जाएगा मुआवजा, सड़क मार्ग से इन जिलों का किया दौरा

प्रमुख खबरे

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई जिलों के हालात बिगड़ गए हैं। किसानों की जहां फसलें तबाह हो गई हैं। वहीं बाढ़ के चलते कईयों के मकान भी धराशाही हो गए हैं। प्रदेश में भारी बारिश के चलते पैदा हुए हालातों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव भी एक्शन में आ गए हैं। इतना नहीं सोमवार को सीएम मोहन ने जबलपुर से सिवनी होते हुए बालाघाट तक सड़क मार्ग से दौरा कर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान गांव-गांव में स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मार्ग में आमजन से चर्चा की और संबोधित भी किया।

इस दौरान सीएम मोहन ने ऐलान किया कि अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों और आम नागरिकों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति (मुआवजा) राशि दी जायेगी। वहीं उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों और पशुओं के लिये पर्याप्त सुरक्षात्मक बंदोबस्त करने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिये। उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं भी की। सीएम ने कहा कि सिवनी-बालाघाट मार्ग जल्दी ही फोरलेन बनाया जायेगा। सीएम ने कुर्रई महाविद्यालय के नवीन भवन निर्माण और नगरीय क्षेत्र बरघाट में डिवाइडर युक्त मॉडल रोड निर्मित किये जाने की सौगात जनता को दी।

मोहन ने जगह-जगह बहनों से बंधवाई राखी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सड़क मार्ग द्वारा जबलपुर से सिवनी- जबलपुर सीमा में स्थित ग्राम बंजारी पहुंचने पर विधायक बरघाट श्री कमल मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया एवं वरिष्ठ जिलाधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम बंजारी से सिवनी की ओर मार्ग में नागनदेवरी, लखनादौन, गनेशगंज, छपारा तथा बंडोल में बहनों से आत्मीय भेंट कर राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों को रक्षाबंधन एवं कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।

भीमगढ़ बांध के बैक वाटर क्षेत्र का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी जिले में छपारा तहसील स्थित बैनगंगा नदी के पुल पर वाहन रुकवाया एवं बैनगंगा नदी को प्रणाम कर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भीमगढ़ बांध के बैक वाटर का अवलोकन कर विगत 22 जुलाई को हुई अतिवर्षा से निर्मित बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन से अतिवर्षा के दौरान जल भराव क्षेत्र एवं प्रभावित गाँवों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक प्रबंध करने को निर्देशित किया।

बरघाट में बनेगा डिवाईडरयुक्त मॉडल रोड
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सिवनी-बालाघाट सड़क मार्ग के गड्डों एवं सोल्डर की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सिवनी-बालाघाट राज्य मार्ग को परीक्षण उपरांत फोरलेन बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कुरई में महाविद्यालय का नवीन भवन बनाने एवं नगरीय क्षेत्र बरघाट में डिवाईडरयुक्त मॉडल रोड बनाने की घोषणा की।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे