24.1 C
Bhopal

मप्र कांग्रेस में घमासान: अब प्रदेश प्रभारी पद से भंवर जितेंद्र सिंह की विदाई की अटकलें, भाजपा बोली- कांग्रेस पूरी तरह हो रही खत्म

प्रमुख खबरे

भोपाल। चुनाव में लगातार भाजपा के हाथों शिकस्त झेल रही मप्र कांग्रेस के अंदर सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। अंदरूनी घमासान इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इससे जुड़ी खबरे भी बाहर आने लगी हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ गई है। सूत्रों की मानें तो पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से तालमेल न बैठने के कारण भंवर जितेंद्र सिंह को प्रदेश प्रभारी पद से हटाया जा सकता है और उनकी जगह किसी अन्य नेता को प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है। सियासी गलियारे में इसकी चर्चा भी जोरों पर चल रही है। मप्र कांग्रेस में बदलाव की चर्चा पर भाजपा ने जोरदार तंज कसा है। नेताओं का कहना है कि कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो रही है। हालांकि भाजपा नेताओं के बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।

दिल्ली का चक्कर काट रहे जीतू पटवारी
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि जीतू पटवारी प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह को हटाने के लिए दिल्ली चक्कर काट रहे हैं, उधर, जितेंद्र दाल नहीं गलने दे रहे जीतू पटवारी की। कांग्रेस बना अखाड़ा और दिल्ली बना मैदान। कांग्रेस अब खत्म की ओर है। 05 लाख कार्यकतार्ओं ने कांग्रेस से हाथ जोड़े। 15 जिलों में जिलाध्यक्ष और प्रदेश में कार्यकारणी नहीं है। जितेंद्र सिंह और पटवारी की लड़ाई कांग्रेस कार्यालय में ताला लगवाएगी

कांग्रेस में सब ठीक, बीजेपी का षड्यंत्र
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि ये सब बीजेपी समेत अन्य विपक्षी पार्टियों का षड्यंत्र है। कांग्रेस में सब ठीक चल रहा है। कई मामलों पर ऐसी मुलाकात और दौरे होती हैं। कहीं कुछ गड़बड़ नहीं है। जीतू पटवारी के नेतृत्व में लगातार प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम कर रहे है। सोशल मीडिया समेत विभागों में जिम्मेदारी भी दी जा रहीं है। नई कार्यकारिणी के चलते काम प्रभावित नहीं है। विपक्षी पार्टियों की राजनीति का तरीका है। जनता हमारे साथ खड़ी और बीजेपी के पेट में दर्द हो रहा है।

असम के भी प्रभारी हैं भंवर जितेंद्र सिंह
जानकारी के लिए बता दें कि सिंह लंबे समय से असम की कमान संभाल रहे है। विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद भंवर जितेंद्र सिंह को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी मिली थी। मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी को भंग हुए 8 महीने हो गए है लेकिन अबतक नई टीम नहीं बन पाई है। जिसको देखते हुए कहा जा रहा है कि जल्द ही भंवर जितेंद्र सिंह की मध्य प्रदेश से छुट्टी होने की चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि अगले एक हफ्ते में कांग्रेस महासचिव की लिस्ट जारी होने वाली है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे