24.1 C
Bhopal

मप्र कांग्रेस अब पंचायतों पर करेगी फोकस: जीतू बोले-सेवादल के सिपाही सभी 65000 बूथों पर हों तैनात

प्रमुख खबरे

भोपाल। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में करारी झेल चुकी मप्र कांग्रेस अब संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसके लिए लगातार बैठकें हो रही है। कांग्रेस का फोकस पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। इसके लिए पंचायत में सेवादल के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को पीसीसी में सेवादल की प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई। बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत पार्टी के कई सीनियर नेता भी मौजूद रहे। बैठक में सेवादल के सभी पदाधिकारियों से पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सूत्रों की मानें तो सेवा दल के पांच जिला अध्यक्षों को हटा भी दिया गया है, जबकि जल्द ही और अध्यक्षों को हटाया जा सकता है।

सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ ने कहा कि कांग्रेस पंचायत स्तर पर अपना संगठन तैयार करेंगी। पंचायत में कांग्रेस के अध्यक्ष और सेवादल के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति होगी। उन्होंने कहा-कांग्रेस पार्टी ऐसा प्रोग्राम लेकर आ रही है जिसमें हमारी पार्टी पंचायत स्तर टीम तैयार करेगी। इसमें कांग्रेस पार्टी का पंचायत स्तर पर अध्यक्ष होगा। सेवादल भी पंचायत संगठक की नियुक्ति करे। हर वार्ड स्तर पर कांग्रेस का अध्यक्ष और सेवादल का संगठक तैनात किया जाए। और बूथ स्तर पर दो- दो कार्यकर्ता सेवादल के सिपाही के रूप में तैनात किए जाएं। ये काम सेवाजल के जिला संगठकों को हाथ में लेना होगा। सेवादल की गरिमा का पुर्नजागरण जब होगा तभी कांग्रेस मजबूत होगी।

हमारे कार्यकर्ताओं को सहनी पड़ रही है यातना
पटवारी ने कहा कि हम पिछले 25 साल से जब राजनीतिक सूखा भोगते हैं तो तो हमारे कार्यकर्ताओं को यातना सरनी पड़ती है। पटवारी ने कहा यह सच है हाल ही में जो लोकसभा के चुनाव हुए उसमें कांग्रेस की पराजय बहुत चिंताजनक है। उससे पहले विधानसभा के चुनाव हुए वह भी उसमें भी हम जीत की ओर अग्रसर नहीं हो पाए। इससे बड़ी चिंता का विषय है यह है कि 1998 के बाद के लगातार कांग्रेस संघर्ष कर रही है। जो 2018 का चुनाव हुआ उसमें बीजेपी के वोट ज्यादा थे हमारी 5 सीटें ज्यादा थीं। तो लगातार कांग्रेस पार्टी को संघर्ष से गुजरना पड़ रहा है। जब हम कांग्रेस की मजबूती की बात करते हैं तो स्वाभाविक है कि कांग्रेस की मजबूती तभी संभव है जब सेवादल के साथी हर गांव में मध्य प्रदेश के 65000 बूथों पर तैनात हों। जब 65 हजार बूथों पर सेवादल के दो- दो साथी बनेंगे तो सेवा दल के भोपाल में एक लाख 30 हजार कार्यकर्ताओं की सेना नजर आएगी।

अत्याचार में मप्र नंबर वन
इस दौरान जीतू ने कहा कि मध्य प्रदेश में किस तरह की हालात हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जो वचन पत्र दिया उस पर आज तक एक शब्द भी नहीं बोला। जो किसानों गरीबों, महिलाओं, दलितों के उत्थान की बात की थी उस पर एक शब्द भी आज तक आगे नहीं बढ़े। मध्य प्रदेश दलित अत्याचार में, महिलाओं के बलात्कार और किसानों पर अत्याचार में नंबर वन हो गया है। मध्य प्रदेश कर्जदार है प्रति व्यक्ति कर्ज की व्यवस्था में मध्य प्रदेश नंबर वन है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे