21.4 C
Bhopal

भैंसदेही में सीएम मोहन ने लाडली बहनों को झुलाया झूला- बोले- बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाने सरकार प्रतिबद्ध

प्रमुख खबरे

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को बैतूल जिले के भैंसदेही के दौरे पर पहुंचे। जहां वह लाड़ली बहनों के लिए आयोजित आभार सह उपहार कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने लाड़ली बहनों को झूला झुलाकर श्रावणी पर्व भी मनाया। उन्होंने बहनों से राखी भी बंधवाई। इस दौरान सीएम ने कहा कि भाई, बहन के प्रेम के प्रतीक सावन पर्व पर राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए के साथ 250 रुपए शगुन की राशि के रूप में बहनों के खातें में जमा कराए हैं। प्रदेश सरकार बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी । उन्होंने सभी से अपील की कि “हर घर तिरंगा अभियान” में अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने भैंसदेही के लिए कई बड़ी घोषणएं भी की। उन्होंने भैंसदेही महाविद्यालय का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजन सिंह कोरकू के नाम और मेंडा जलाशय का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम भाऊ कोरकू के नाम पर करने की घोषणा भी की। साथ ही भैंसदेही में जनजातीय संस्कृति अध्ययन शाला प्रारंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने भीमपुर में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

60 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने 60.29 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इनमे 26.70 करोड रुपए लागत के कुल 11 कार्यों का भूमि-पूजन और लोक निर्माण विभाग के सेतु विकास निगम के 33.59 करोड रुपए लागत के 7 कार्यों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्रीने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजन सिंह कोरकू एवं सरदार विष्णु सिंह गोंड के परिजन का सम्मान किया। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत कार्यक्रम स्थल पर आम का पौधा लगाया।

विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल जिले के भैंसदेही में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन किया। उन्होंने आजीविका मिशन के स्टॉल पर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार वर्मी कंपोस्ट, बांस से बनी होम डेकोरेशन की सामग्री, साबुन, वाशिंग पाउडर, ब्रास मेटल से बनी आकर्षक सामग्री प्रस्तुत की सराहना की। इसके अलावा वन विभाग के स्टाल में महुआ के लड्डू, महुआ के बिस्कुट और बांस से बनी गई कलाकृतियां प्रस्तुत की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर कोदों, कुटकी, ज्वार, बाजरा व मक्का जैसे मोटे अनाजों से तैयार पोषण आहार सीएम के समक्ष प्रस्तुत किये गए, जिसे मुख्यमंत्री ने सराहा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे