24.1 C
Bhopal

भाजपा के संगठन पर्व का आगाज: PM मोदी बने पार्टी के पहले सदस्य, VD बोले- QR कोड से भी बन सकते हैं सदस्य

प्रमुख खबरे

भोपाल। भाजपा का संगठन पर्व (सदस्यता अभियान) आज सोमवार से शुरू हो गया है। देश भर में सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता अभियान का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के भाजपा कार्यालय में आयोजित किया। मप्र के भाजपा नेताओं ने सदस्यता अभियान का लाइव कार्यक्रम भोपाल के भाजपा कार्यालय में बैठकर देखा। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह पार्टी के अलावा पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

संगठन पर्व शुभारंभ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा के संगठन पर्व का आज शुभारंभ हो गया है। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने सदस्य बनाया। संगठन पर्व के शुभारंभ पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए सीएम ने कहा कि मंगलवार 3 सितंबर को दोपहर 1 बजे मध्यप्रदेश में संगठन का शुभारंभ किया जाएगा और पार्टी द्वारा तय किए गए लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर भाजपा परिवार को और सशक्त बनाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

वहीं मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने वीडी शर्मा ने कहा कि आज देशभर में संगठन पर्व पर्व की शुरुआत हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दुनिया के सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्यता दिलाई है। पीएम के साथ ही लाखों कार्यकर्ता भी पार्टी का सदस्य बनेंगे। उन्होंने यह भी बताया- फोन नंबर 880 00242 पर मिस्ड काल कर सदस्य बनेंगे। क्यूआर कोड के माध्यम से भी सदस्यता ले सकेंगे। जहां पर नेटवर्क नहीं है वहां प्रत्यक्ष फॉर्म ए के माध्यम से सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

41 हजार डिजिटल कार्यकर्ता भाजपा की ताकत
प्रदेश भर के 41 हजार डिजिटल कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है। ये सभी मिलकर 64861 बूथों पर आज से अपनी भूमिका प्रारंभ करेंगे। बूथ सहायक से लेकर पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता 10-17 तारीख तक नए लोगों को पार्टी शामिल करवाएंगे। इसकी कार्यशाला भी हो चुकी है, जिसकी मॉनिटरिंग हम प्रतिदिन करते हैं। हम लोग करते है कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनावों की पार्टी नहीं। यह जिवंत आॅर्गनाइजेशन है। यह कैडर बेस आॅर्गनाइजेशन है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर यह राष्ट्र ब्यापी सदस्यता अभियान को पूरा करेंगे।

आज हर पदाधिकारी 100 लोगों को बनाएंगे सदस्य
वीडी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मैं कल 2 बजे प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और उनकी पूरी कैबिनेट को पार्टी का सदस्यता दिलाउंगा। पार्टी के सदस्यता पर्व को लाइव प्रसारण के जरिए प्रधानमंत्री के सदस्यता ग्रहण को उत्सव की तरह मनाएंगे। इसके साथ ही हमारे पदाधिकारियों का प्रयास होगा कि आज कम से कम 100 नए लोगों को पार्टी का सदस्यता दिलाएं। सदस्यता कार्यक्रम के माध्यम से इस साल 10 करोड़ कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही मध्य प्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे