24.1 C
Bhopal

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद: अब मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियारों से हमला कर ली जान, घर पर इस हालात में मिला शव

प्रमुख खबरे

दरभंगा। बिहार में बदमाशों के हौसले फिर बुलंद होने लगे हैं। अब यहां के दरभंगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बदमाशों ने धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी है। 75 साल के जीतन सहनी का शव मंगलवार सुबह क्षत-विक्षत हालत में दरभंगा के बिरौल स्थित घर पर मिला है। बदमाशों ने इस घटना को अंजाम सोमवार की देर रात को दिया है। दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने धारदार हथियारों से हत्या किए जाने की पुष्टि की है।

हत्या की खबर के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि चोरी के इरादे से हमलावर घर में घुसे थे और विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई.। हालांकि शव के चारों तरफ खून भी बिखरा पड़ा हुआ है जो कई सवाल खड़े कर रहा है। कई अंगों को काटा गया है। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या की है। घर पर सारे सामान बिखरे पड़े हैं। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी मामले की जांच कर रहे हैं।

हत्या की वजह चोरी या रंजिश ?
इस हत्या की जांच के लिए दरभंगा के एसपी ने एसआईटी का गठन कर दिया है। दरभंगा के रुरल एसपी के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो इस हत्याकांड की जांच करेगी। वहीं महागठबंधन के घटक दल वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी को अपने पिता की हत्या की जानकारी दूसरों से मिली। वह मुंबई स्थित अपने कार्यस्थल पर थे, जहां उन्हें कॉल पर इसकी सूचना दी गई। घटना से आहत मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं। वीआईपी के वरिष्ठ नेता देव ज्योति ने बताया कि कुछ देर पहले हमलोगों को जानकारी मिली है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे क्या हो गया है। हमारे नेता मुकेश सहनी काफी आहत हैं। वह मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं। दरभंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।

पुलिस चोरी के दौरान हत्या मान रही
वहीं मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित बिरौल थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। मृतक जीतन सहनी अपने घर मे सो रहे थे इस दौरान चोरी की नीयत से घर में घुसे अपराधियों ने विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी दो भाई और एक बहन हैं। मुकेश साहनी और उनके भाई संतोष सहनी बाहर रहते हैं। उनकी बहन की शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल मुंबई में रहती हैं। घटना के वक्त घर में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी अकेले ही थे।

भाजपा ने कहा- 72 घंटे बाद होगा खुलासा
इधर, वारदात के बाद हत्या पर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि हत्या किसी की भी हो यह एक जघन्य अपराध है। 72 घंटों के अंदर इसका खुलासा होगा। सभ्य समाज में आप अपराध को रोक नहीं सकते हैं। चाहे आप कितने ही सक्षम हो जाए। इसका एक उदाहरण अमेरिका है जहां ट्रंप पर हमला हो गया। राज्य सरकार अंकुश लगाना जानती है और इसे गंभीरता लेते हुए इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे