22.6 C
Bhopal

पीएम मोदी की अपील: एक पेड़ मां के नाम पर लगाएं, सीएम मोहन बोले- हम मप्र में लगाएंगे 5 करोड़ पेड़

प्रमुख खबरे

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ की। कार्यक्रम का यह 111 एपिसोड था। इस दौरान उन्होंने मां के नाम पर पेड़ लगाने की अपील की। पीएम मोदी की इस अपील को मप्र सरकार गंभीर हो गई है। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री मोहर यादव ने कहा है कि हम मध्यप्रदेश में लगभग साढ़े 5 करोड़ पेड़ लगाने वाले हैं। हमने प्रयास किया है कि 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच अलग-अलग जिलों में इस अभियान को चलाया जाए।

सीएम मोहन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाया है। मध्यप्रदेश सरकार भी पर्यावरण के प्रति गंभीर है। ऐसा प्रयास है कि प्रदेश में 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच अलग-अलग जिलों में इस अभियान को चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुझे संतोष है कि कई जिले जैसे इंदौर, 51 लाख पौधे लगाने वाला है। भोपाल ने बीस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। एक दिन में 6 जुलाई को लगभग 12 लाख पौधे लगाने का भी लक्ष्य तय किया है। ऐसे कार्यों से ही पर्यावरण का माहौल बनता है। ऐसे में पौधारोपण कर न केवल हम पर्यावरण को बचाएंगे बल्कि वानिकीकरण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे। डॉ. यादव ने कहा कि इस पूरे आयोजन के प्रति सरकार गंभीर है, यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

पेड़ों की देखभाल करेगी सरकार
सीएम ने कहा कि आप सभी को इस अभियान से जुड़ने की अपील करता हूं। आप अपने परिजन को लेकर, माता जी को साथ लेकर सेल्फी लें। अगर माता जी नहीं हैं तो उनके चित्र के साथ एक पौधा लगाकर सेल्फी ले सकते हैं। अभियान के अंतर्गत निर्धारित वेबसाइट पर भी चित्र अपलोड किया जा सकता है। इससे अन्य लोग प्रेरित होंगे। शासन प्रशासन द्वारा बताए गए निर्धारित स्थान पर पौधे लगाएं, सरकार उनकी देखभाल करेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे