23.6 C
Bhopal

नहीं रहे MP BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा: पैतृक गांव बिहार में होगा अंतिम संस्कार, लंबे समय से थे बीमार

प्रमुख खबरे

भोपाल। भाजपा के सीनियर नेता और मप्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है। वह 67 साल के थे। उन्होंने शुक्रवार सुबह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्हें पहले भोपाल के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन आराम नहीं मिलने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। जहां झा ने आज अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बिहार में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि प्रभात झा प्रभात झा बीजेपी के कई अहम पदों पर रह चुके हैं। वह एमपी से राज्यसभा सदस्य थे। दिसंबर 2012 तक एमपी बीजेपी के अध्यक्ष रहे। उन्होंने पत्रकारिता से अपने करियर की शुरूआत की थी। वह बीजेपी के मुखपत्र कमल संदेश के संपादक भी रहे हैं। प्रभात झा मूल रूप से बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार में हुआ था। वह बिहार से मध्य प्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। यहां पर उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। उन्होंने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माध्व कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की। प्रभात झा के परिवार में पत्नी रंजना झा और दो बेटे है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रभात झा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि प्रझात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।

मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति: शिवराज सिंह
केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी झा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स कर लिखा- भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और साथी प्रभात झा के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दु:खी हूं। लोक कल्याण और जनता के हित के लिए उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

सीएम यादव बोले- आपकी भूमिका हमें सदैव प्रेरित
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने एक्स कर लिखा- भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमें प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे