24.1 C
Bhopal

धार्मिक यात्रा बनी अंतिम यात्रा: विदिशा में श्रद्धालुओं से भरी कार घुसी ट्रक में, 4 की गई जान, 6 घायल, सभी बागेश्वर धाम से वापस लौट रहे थे अपने घर झालावाड़

प्रमुख खबरे

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां के लटेरी पेट्रोल पंप के पास श्रद्धालुओं से भरी एक कार बस में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की जहां मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन घायल हुए हैं। सभी घायलों को लटेरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। यह सभी यात्री राजस्थान के झालावाड़ जिले के हैं, सभी लोग बागेश्वर धाम से वापस अपने घर झालावाड़ लौट रहे थे। इस दौरान उनका वाहन पीछे से ट्रक में घुस गया। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार वैष्णो देवी का दर्शन कर बागेश्वर धाम पहुंचे थे। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है।

पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं की कार सिरोंज की तरफ से आ रही थी, इसी दौरान ट्रक पेट्रोल पंप से बाहर की ओर निकला। कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार बुरी तरह पिचक गई थी, जिसके कारण पुलिस को शव और घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लटेरी थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी ने बताया, कार सवार वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में बागेश्वर धाम में दर्शन के लिए रुके थे। कार में 10 लोग सवार थे। जिनमें दो पुरुष और दो महिलाओं समेत चार की मौत हो गई। बाकी 6 घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि कार में राशन का काफी सामान रखा था। जिससे लगता है कि कार सवार लंबी यात्रा पर निकले थे।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंन एक्स पर लिखा- विदिशा जिला अंतर्गत लटेरी ब्लॉक में बागेश्वर धाम से लौटते समय राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी 4 लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। गंभीर घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। मैं बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मध्यप्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। पात्रता के अनुसार परिजनों को राज्य शासन द्वारा सहायता राशि दी जाएगी।

हादसे में इनकी हुई मौत

  1. किशन लाल पिता कमरलाल (60) निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरा, इकलेरा, झालावड़
  2. विनोद कुमार माली पिता लक्ष्मीनारायण (25, ड्राइवर) निवासी ग्राम रतलाई, बकानी, झालावाड़
  3. वरदीबाई पत्नी शंकरलाल लोधा (70) निवासी बकानी, झालावाड़
  4. राजुबाई भील पत्नी भगवान सिंह (48) निवासी बकानी, झालावाड़

ये हुए हैं घायल

  1. दिनेश कुमार लोधा पिता कालूलाल लोधा (29) बकानी, झालावाड़
  2. दरयाब बाई (65) बकानी, झालावाड़
  3. पानी बाई पत्नी किशनलाल (55) इकलेरा, झालावाड़
  4. कमलाबाई पत्नी ग्यारशीराम (59) इकलेरा, झालावाड़
  5. गन्नीराम पत्नी कालूलाल लोधा (55) बकानी, झालावाड़
  6. अनिता बाई पत्नी मोहनलाल (34) झालावाड़
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे