25.4 C
Bhopal

देश की जनता ने तीन बार विपक्ष में बैठाया, फिर भी इनका अहंकार देखो: राहुल के बयान पर सिंधिया का पलटवार

प्रमुख खबरे

भोपाल/ग्वालियर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल शनिवार को अहमदाबाद के दौरे पर थे। यहां पर उन्होंने अयोध्या में भाजपा की हार पर कहा था कि इंडिया गठबंधन ने फैजाबाद लोकसभा सीट जीतकर भाजपा के राम मंदिर आंदोलन को समाप्त कर दिया है। जिसे लालकृष्ण आणवानी ने शुरू किया था। बता दें कि अयोध्या शहर भी फैजाबाद लोकसभा सीट का हिस्सा है। उनके इस बयान मप्र का सियासी पारा हाई हो गया है। भाजपा नेताओं ने राहुल पर पलटवार किया है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें अहंकारी तक करार दे दिया है।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने रविवार को राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस का 13 राज्यों में खाता ही नहीं खुला। जहां उसकी भाजपा से सीधी लड़ाई थी। हर बार हार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में असहिष्णुता का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सनातन धर्म को गालियां दे रहे हैं। जनता ने तीन बार विपक्ष में बैठा दिया।

राहुल जमीन पर जाकर लगाएं असलियत का पता
सिंधिया यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे भी तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली कुल सीटों से अधिक सीटें जीतीं। जहां 2024 के चुनावों में भाजपा ने 240 सीटें जीतीं, वहीं कांग्रेस ने अपनी सीटों में सुधार किया, लेकिन तीन अंकों के आंकड़े से थोड़ा कम यानी 99 पर सिमट गई। उन्होंने कहा कि फिर भी इनका अहंकार देखा। उन्होंने बिना राहुल गांधी के नाम लिए कहा कि उनको जमीन पर जाकर असलियत का पता लगाना चाहिए। इसके बाद ही कोई बयान देना चाहिए।

99 के फेर का मुगालता जल्द करेंगे दूर
वहीं भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेशवर शर्मा ने भी राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उनहोंने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने राम जन्म भूमि आंदोल को कुचलने की कोशिश की, लेकिन कुचल नहीं पाए। 6 दिसंबर को हम भी गए थे, हमने बाबरी ढांचा तोड़ा। तुम्हारे पिताजी के पास 400 थे, राम जी से टकराए तो जीरो हो गए। 99 के फेर का मुगालता जल्द दूर करेंगे। शर्मा ने कहा कि जो राम का विरोध करता है। हिंदूस्तान की जनता उसका विरोध करती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे