21.4 C
Bhopal

झारखंडमें हावड़ा मुंबई मेल के 18 डिब्बे हुए बेपटरी, 2 की गई जान, कई घायल, बचाव अभियान जारी

प्रमुख खबरे

रांची/नई दिल्ली। झारखंड से रेल हादसे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सरायकेला-खरसावां जिले चक्रधरपुर रेल मंडल के बाराबम्बो रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस बेपटरी हो गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मुंबई-हावड़ा मेल के डेढ़ दर्जन डिब्बे पटरी से उतर गए है। इस हादसे में जहां दो यात्रियों की मौत की खबर है। वहीं 20 के करीब घायल हुए हैं। मौके पर रेलवे कर्मचारियों के साथ एआरएम, एडीआरएम और सीकेपी की टीम पहुंच गई हैं जो घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही टीम ने 80 प्रतिशत यात्रियों को घटनास्थल से चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा दिया है। चक्रधरपुर रेलवे संभाग के पीआरओ ने बताया कि यात्रियों को रवाना करने के लिए ट्रेन का इंतजाम किया जा रहा है।

घटना की पुष्टि करते हुए एक अधिकारी ने कहा कि 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के सुबह करीब 3:45 बजे चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउट और बाराबम्बो के बीच चक्रधरपुर के पास 18 कोच के पटरी से उतरने की सूचना मिली थी। इनमें बी4 डिब्बे में एक यात्री की मौत हुई है। वहीं, इसी कोच में एक अन्य शख्स के फंसे होने की बात सामने आ रही है। बताया गया है कि कुल 16 यात्री डिब्बे थे, एक पैंट्री कार थी, जबकि एक पावर कार थी। घायलों को बड़ाबांस में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्हें अब बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

सीएम हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश
वहीं, इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए तत्काल घायलों के इलाज की व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों तक हर जरूरत की हर मदद उपलब्ध कराने की व्यवस्था करते हुए सूचना देने का भी निर्देश दिया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल के अधिकारी रिलीफ ट्रेन और जिला प्रशासन के द्वारा घटनास्थल की ओर पर कई एंबुलेंस रवाना की गई हैं। घटना में 20 लोगों के भी घायल होने की भी जानकारी मिली है। साथ ही प्रशासन ने बाराबम्बो के पास हुए ट्रेन नंबर 12810 के पटरी उतरने की घटना के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

रेल हादसा – फोटो : एएनआई
रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर-
टाटानगर : 06572290324
चक्रधरपुर : 06587 238072
राउरकेला: 06612501072, 06612500244
हावड़ा: 9433357920, 03326382217
रांची: 0651-27-87115.
एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920
एसएचएम हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427
केजीपी हेल्प डेस्क: 03222-293764
सीएसएमटी हेल्पलाइन आॅटो नंबर 55993
पी एंड टी 022-22694040
मुंबई: 022-22694040
नागपुर: 7757912790

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे