24 C
Bhopal

जबलपुर में 6 मजदूरों और 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, चलते लोडिंग आटो पर पलटा हाइवा, 10 गंभीर घायल, सीएम ने जताया दुख

प्रमुख खबरे

जबलपुर। जबलपुर जिले में में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर चरगंवा में मजदूरों से भरे लोडिंग आॅटो पर हाईवा पलट गया। इस भीषण सड़क हादसे में जहां में तीन महिला समेत सात लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक पास के ही प्रतापपुर के रहने वाले थे। मृतकों में दो पति-पत्नी और एक तीन साल का बच्चा भी शामिल है। इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मृृतकों और घायलों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम एक आॅटो में सवार होकर कई लोग जबलपुर की ओर आ रहे थे। तभी सीहोरा माझगंवा रोड पर हाईवा से आॅटो की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी मजदूर सोयाबीन की कटाई कर अपने घर लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर सिहोरा एसडीओपी पारुल शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। हाईवा के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं घटना से नाराज लोगों ने सिहोरा – कटनी स्टेट हाईवे पर चरगंवा रोड पर डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा। जाम की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल तत्काल घायलों को इलाज के लिए भिजवाया, जबकि मृतकों के शवों को पीएम के लिए भिजवाया गया है। वहीं मझगंवा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में मृतक के परिजन और घायलों के लिए मदद की घोषणा
-सीएम डॉ. मोहन यादव ने मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपए, सड़क दुर्घटना निधि से 15 हजार रुपए देने की बात कही है।
-संबल योजना के हितग्राही होने की स्थिति में मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद अलग से दी जाएगी।
-सिहोरा विधायक संतोष सिंह बडकरे ने भी मृतक के परिजनों को 5 हजार रुपए की मदद की है।
-घायलों का निशुल्क इलाज और सड़क दुर्घटना निधि से 7 हजार 500 रुपए की मदद दी जाएगी।

सीएम ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा
इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख जताया हैं। साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रूपए की सहायता देने की घोषणा की है। जबकि मृतकों के परिजनों को सड़क दुर्घटना निधि से 15000 रुपए दिए जाने का ऐलान किया गया है। घायलों का निशुल्क उपचार और सड़क दुर्घटना निधि से 7500 रुपए, वहीं विधायक निधि से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच हजार तात्कालिक सहायता के रूप में दी जा रही है। इसके साथ ही संबल योजना की स्थिति में मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपए की सहायता राशि अलग से दी जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे