23.3 C
Bhopal

गुजरात से बड़ी खबर: सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव से जमकर बवाल, गृह मंत्री ने चेताया- किसी भी हाल में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

प्रमुख खबरे

सूरत। गुजरात के सूरत से गणेशोत्सव के दौरान पथराव की बड़ी खबर सामने आई है। घटना लालगेट इलाके के सैयदपुरा क्षेत्र की है। यहां पर रविवार-सोमवार की रात गणेश पंडाल पर असमाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया है। जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। घटना से भड़के हिन्दू संगठनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रातभर प्रदर्शन किया है। यहीं नहीं हिन्दू समुदाय के सैकड़ों लोग आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सैयपुरा पुलिस थाने के बाद जमा हो गए। तनाव को देखते हुए स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंच गए थे और स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की। वहीं राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। ऐसी घटनाओं के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पुलिस ने पथराव करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने ही दी है। पुलिस ने 27 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जो ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि गणेश पंडाल पर पथराव के बाद सूरत के सैयदपुरा इलाके में झड़प हुई। सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत के मुताबिक कुछ बच्चों ने गणेश पंडाल पर पत्थर फेंके, जिसके बाद झड़प हो गई। मौके पर मुस्तैद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और उन बच्चों को वहां से हटा दिया। एतहियात बरतते हुए अतिरिक्त पुलिस बल इलाके में तैनात की गई। घटनास्थल के चारों तरफ करीब 1,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जरूरत के मुताबिक लाठीचार्ज का सहारा भी लिया गया। पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल भी किया।

अप्रिय घटना से बचने प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पथराव एक शरारती युवक ने किया था। उसने कथित तौर पर गणपति मंडप पर पत्थर फेंके थे। इस घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया और कड़ा विरोध जताया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन ने हालात पर करीबी नजर रखी हुई है। प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। हिंसा या और तनाव को रोकने के लिए पुलिस बल लगातार क्षेत्र में मौजूद है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस घटना के बाद से सूरत के अन्य इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

गृह मंत्री ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने सूरत की वारदात के संबंध में सोमवार को कहा, शहर के सैयदपुरा इलाके में छह लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया। इन सभी की पहचान के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सांघवी के मुताबिक सूरत पुलिस ने ऐसी घटना को बढ़ावा देने में शामिल 27 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। घटना की जांच जारी है। सूरत के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात है। जो लोग राज्य में शांति भंग करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे