24.1 C
Bhopal

कांग्रेस MLA ने केन्द्रीय मंत्री का किया चरण वंदन, अटकलों का बाजार गर्म

प्रमुख खबरे

शिवपुरी। लोकसभा चुनाव के बाद से मप्र कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी बदलना बंद कर दिया है। कांग्रेस के लिए यह राहत भरी बात थी। इन सब के बीच शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा सीट से विधायक कैलाश कुशवाह ने कांग्रेस को बड़ी टेंशन दे दी है। दरअसल कुशवाह ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जोरदार स्वागत ही नहीं किया बल्कि उनके पूर भी हुए हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। कुशवाह के इस कदम के बाद से चारों तरफ चर्चा शुरू हो गई है कि क्या वह भी कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करेंगे। हालांकि विधायक कुशवाह इसका कुछ और ही कारण बताते रहे।

दरअसल सिंधिया रविवार ने शिवपुरी के कलेक्टर कार्यालय में विकास कार्यों को लेकर बैठक ली थी। बैठक से पहले जैसे ही सिंधिया कलेक्टर कार्यालय पहुंचे तो कैलाश कुशवाह ने जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर छुए और इस बैठक में शामिल हुए। पैर छूने के यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इसके बाद कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

सफाई में कही यह बात
इन अटकलों के बीच कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने सफाई दी है कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय सांसद होने के नाते और क्षेत्र के महाराज होने के नाते ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर छुए हैं। कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि उन्हें विधायक बनाकर कांग्रेस ने उनका सम्मान किया है। वे हमेशा कांग्रेस में रहेंगे। क्षेत्र के विकास के लिए कलेक्टर कार्यालय में आयोजित इस बैठक में भाग लेने के लिए आए थे। क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी नेता के पास जाना पड़ेगा तो वे जाएंगे।

पहले भाजपा में ही थे कैलाश कुशवाह
विधानसभा क्षेत्र से विधायक कैलाश कुशवाह पहले भाजपा में थे और भाजपा में रहते हुए वे विभिन्न पदों पर रहे हैं। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने भाजपा को छोड़ दी थी और वर्ष 2018 के चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और दूसरे नंबर पर पोहरी विधानसभा क्षेत्र से रहे। लेकिन बाद में 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने उन्हें अपने खेमे में मिला लिया और टिकट दिया। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कैलाश कुशवाह ने कांग्रेस छोड़कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में आए पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा को लगभग 49000 वोटो से हराया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे