23.3 C
Bhopal

करारी हार से आहत नाथ पहुंचे दिल्ली, सोनिया से की मुलाकात, मीडिया से बोले- अब यह मोदी नहीं, NDA की है सरकार

प्रमुख खबरे

भोपाल। लोकसभा चुनाव में भाजपा भले ही मैजिक नंबर तक नहीं पहुंच पाई है, लेकिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। पिछले लोकसभा चुनाव में 28 सीटें जीतने वाली भाजपा ने इस बार कमलनाथ का किला ढहा कर प्रदेश की सभी 29 सीटे अपने कब्जे में ले ली है। मप्र और छिंदवाड़ा में में मिली करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए नाथ ने कहा कि सोनिया से हमने मध्यप्रदेश और देश की राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की। देश में क्या हो रहा है और क्या होनी चाहिए, इस पर चर्चा हुई। वहीं उन्होंने एमपी में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के सवाल का भी जवाब दिया है। चुनाव परिणामों को लेकर कमलनाथ ने कहा कि रिजल्ट अच्छे हैं और मोदी सरकार को बहुमत नहीं मिला है। अब यह मोदी सरकार नहीं, एनडीए सरकार है। पहले सरकार बनने तो दीजिए। हम देखते हैं कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार क्या करते हैं।

कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में हार पर कहा कि प्रशासन और पैसे का दुरुपयोग हुआ, लोगों को काफी पैसे दिए गए एमपी में, जिससे जनता बहक गई। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करेंगे। इस पर कमलनाथ ने कहा कि मैं उनसे बात नहीं करूंगा। बीजेपी उनसे बात कर रही है। अगर बीजेपी सोचती है कि नीतीश और नायडू घर बैठ जाएंगे तो ऐसा नहीं होने वाला है। यह मोदी सरकार नहीं है, यह एनडीए सरकार है। ये सभी एनडीए में एक साथ हैं, एनडीए में सबकी अपनी-अपनी हिस्सेदारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे