24.1 C
Bhopal

ओडिशा की कमान किसे सौंपेगी भाजपा एक-दो दिन में होगा फाइनल, रेस में हैं कई नाम: पढ़ें क्या बोले मनमोहन सामल

प्रमुख खबरे

भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव में भाजपा भले ही बहुमत के आंकड़े को नहीं पाई है, लेकनि ओडिशा के विधानसभा चुनाव में पाटी नवीन पटनायक के 24 साल पुराने किले को ध्वस्त कर दिया है। भाजपा ने ओडिशा प्रचंड जीत दर्ज की है। इसके साथ राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इन अटकलों के बीच राज्य बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बुधवार को कहा है कि पार्टी का संसदीय बोर्ड एक या दो दिन में इस पर फैसला करेगा।

हालांकि मुख्यमंत्री की रेस में कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता सारंगी, बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर गिरीश मुर्मू , बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, ओडिशा के संबलपुर विधानसभा से विधायक जय नारायण मिश्रा और ओडिशा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल शामिल हैं। बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 147 में से 78 सीटें जीतकर 24 साल से राज्य पर शासन कर रही नवीन पटनायक की अगुवाई वाली बीजेडी सरकार को करारी शिकस्त दी। वहीं, पटनायक की बीजू जनता दल को 51 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े 74 से काफी पीछे रह गई।

मीडिया से बात करते हुए स्टेट बीजेपी चीफ ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुर में एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि बीजेपी का नया मुख्यमंत्री 10 जून को शपथ लेगा. मुख्यमंत्री का चयन प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘एक ओडिया व्यक्ति जो राज्य की संस्कृति और परंपरा को कायम रखेगा, वह ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने कहा, चुनाव से पहले भाजपा के किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव ओड़िया गौरव, संस्कृति और परंपरा की रक्षा के लिए लड़ा गया था। लोगों ने भाजपा के आश्वासन पर भरोसा किया और नई सरकार इन्हें पूरा करने के लिए काम करेगी। सामल ने कहा, नई सरकार का मुख्य एजेंडा बीजद सरकार की बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) को केंद्र की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य सेवा योजना से बदलना होगा। बीएसकेवाई का दायरा सीमित है, इसलिए नई सरकार आयुष्मान भारत योजना को लागू करेगी। राज्य से बाहर रहने वाले करीब 1.5 करोड़ ओडिया लोगों को भी फायदा होगा।

ओडिशा के लोगों ने पीएम मोदी पर जताया भरोसा: धर्मेंद्र प्रधान
ओडिशा में लोकसभा व विधानसभा में भाजपा को मिले प्रचंड जनाधार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रदेश की जनता का पीएम मोदी पर भरोसा बताया है। उन्होंने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से ओडिशा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आस्था जताई है। भाजपा पहली बार राज्य में अपनी सरकार भी बनाएगी। प्रधाान ने संबलपुर लोकसभा सीट से बीजद के प्रणव प्रकाश दास को एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से मात दी है। राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए उनका भी नाम तेजी से चल रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे