25.4 C
Bhopal

इंदौर में एक पेड़ मां के नाम लगाने का बना विश्व रिकॉर्ड, साक्षी बने शाह बोले- मप्र देश का फेपड़ा, भारत को देता है आक्सीजन

प्रमुख खबरे

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मध्यप्रदेश में एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभियान जोरों पर जारी है। आज रविवार को प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 11 लाख पौधे लगाए गए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड के साक्षी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बने। अमित शाह, मोहन यादव और कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के पितरेश्वर हनुमान धाम में एक पेड़ मां के नाम पर लगाया।

बीएसएफ की रेवती रेंज में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि इंदौर की जमकर सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इंदौर सफाई, स्वाद, सहभागिता के लिए जाना जाता है। अब इंदौर हरियाली के नाम से भी जाना जाएगा। इंदौर स्मार्ट, मेट्रो सिटी बन चुका है। अब ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाएगा। मंत्री शाह ने कहा कि ये अभियान सरकारी समारोह नहीं है। समाज इस अभियान से जुड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ के नारे को देशवासियों से जन आंदोलन बना दिया।

शाह ने मोहन और कैलाश का व्यक्त किया आभार
शाह ने कहा कि देशभर में हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक वृक्ष लगा रहा है। भारत को आक्सीजन देने का काम मध्य प्रदेश करता है, 31 प्रतिशत फॉरेस्ट वन विभाग है। पूरे देश में कुल वन विभाग का 12% एमपी में है, राज्य के अंदर पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन का भी बढ़ावा हुआ है। इसके लिए मध्य प्रदेश को बधाई देता हूं। पौध रोपण से पहले शाह ने हनुमान धाम मंदिर में पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख समृद्धि के लिये प्रार्थना की। शाह ने सीएम डॉ मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गी सहित तमाम मंत्री और विधायकों का आभार व्यक्त किया।

इंदौरवासियों को ह्रदय से दिया धन्यवाद
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इंदौरवासियों को हृदय से धन्यवाद, एक पेड़ मां के नाम अभियान को चलाया है। इंदौर अपनी मां को और धरती माता को दोनों को एक प्रकार से प्रणाम करने का काम कर रहा है। शाह ने कहा कि पर्यावरण की चिंता विश्व को है। ओजन लेयर में बड़े-बड़े छेद हो गए हैं। मध्य प्रदेश देश का फेफड़ा है। यह देश को आॅक्सीजन देता है। इस प्रदेश में 30 परसेंट वन क्षेत्र है। पूरे देश का 12 परसेंट ग्रीन कवरेज इस प्रदेश में है। मंत्री शाह ने कहा कि मैं चुनाव के बाद पहली बार प्रदेश में आया हूं। इस प्रदेश की जनता ने 29 सीटें मोदी जी की झोली में डाली हैं। प्रदेश की मोहन सरकार अच्छे काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के क्षेत्र में कई योजनाएं लागू की हैं।

10 पुत्र के बराबर होता है एक वृक्ष
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि इस साल 5 करोड़ और पौधे लगाएंगे। आने वाले समय में एक करोड़ और पौधे लगाएंगे। 6 करोड़ पौधे लगाने का हमारा काम पूरा हो जाएगा। वृक्ष का हमारे ग्रथों में जिक्र है, मत्स्य पुराण में लिखा गया है कि 10 बावड़ी के बराबर एक तालाब होता है। 10 तालाब के बराबर एक पुत्र होता है। 10 पुत्र के बराबर एक वृक्ष होता है। तब जाकर एक वृक्ष का पूर्ण हमको मिलता है। जिस तरह से विकास हो रहा है हमारी सुविधा हम बढ़ा रहे हैं। एक समय है पीएम मोदी ने पीछे मुड़कर आने वाली पीढ़ी के लिए देखिए पर्यावरण की चिंता देश नहीं पूरी दुनिया को करने की आवश्यकता है।

सीएम बोले- मालवा का पुराना स्वरूप वापस लाना है
इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर जो करता है अलग हटके करता है, इसलिए इंदौर की देश में अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि मालवा के लिए कहावत थी कि मालव माटी गहन गंभीर, पग पग रोटी डग डग नीर, लेकिन काल के प्रवाह में मालवा से पेड़ कम होते गए। अब इंदौर ने मालवा का पुराना स्वरूप लौटने का ठाना है। पेड़ लगाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।

इंदौर ग्रीन सिटी के रूप में उभरेगा
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का इंदौर ने अख्तियार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा किया। अब इंदौर ग्रीन सिटी के रूप में उभरेगा। हम साल 51 लाख पेड़ इंदौर में लगाएंगे। इंदौर ग्रीन कवरेज में 17वें नम्बर पर है। पांच साल में पहले नंबर पर होंगे। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर ने जनभागीदारी से एक साथ 11 लाख पौधे लगाने का विश्व रिकार्ड तय होगा। इस शहर ने प्रधानमंत्री के आग्रह पर इंदौर को सबसे साफ शहर बनाया है। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि इंदौर क्लीन सिटी था। अब ग्रीन सिटी बनेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे