23.3 C
Bhopal

अब चुनाव परिणामों की समीक्षा की बारी: भाजपा आज यूपी से करेगी शुरूआत, मौजूद रहेंगे प्रदेश के दिग्गज

प्रमुख खबरे

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के परिणाम बीते मंगलवार को आए गए हैं। उत्तप्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां यूपी में 60 से ज्यादा सीटें जीती थी। वहीं इस बार आधी ही रह गई है। यानि यूपी में भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ 33 सीटों पर ही जीत नसीब हुई है। यूपी में मिली बड़ी हार को लेकर भाजपा संगठन समीक्षा करने में जुट गया है। इतना ही नहीं आज शुक्रवार को दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है। बैठक में शामिल होने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल दिल्ली पहुंच गए हैं। जबकि दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंचेंगे।

समीक्षा में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर अहम बैठक होगी, जिसमें यूपी में हार पर खास फोकस होगा। इस बैठक में सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों को भी बुलाया गया है। दिल्ली पहुंचे सभी नेताओं के अलग-अलग भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी मिलने की भी चर्चा है। बता दें कि यूपी में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। इनमें से 36 पर समाजवादी पार्टी, 33 पर बीजेपी, 6 पर कांग्रेस, 2 पर आरएलडी, 1 पर आजाद समाज पार्टी और 1 पर अपना दल ने जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश में कई हाईप्रोफाइल सीटें भी हैं। जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी, रायबरेली से राहुल गांधी, मैनपुरी से डिंपल यादव, गौतम बुद्ध नगर से महेश शर्मा और नगीना से चंद्रशेखर ने जीत दर्ज की है।

आज सभी जिलों में जश्न मनाएगी भाजपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के उपलक्ष्य में भाजपा हर जिला मुख्यालयों पर शुक्रवार को जश्न मनाएगी। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने इस समारोह में पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर भाजपा के राज्य मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिला केंद्रों पर विजयोत्सव मनायेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे