24.1 C
Bhopal

अब ग्रीन सिटी में नंबर-1 बनेगा देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर में पौधरोपण कर बोले सीएम

प्रमुख खबरे

भोपाल। देश में सबसे स्वच्छ शहरों में शुमार इंदौर में शनिवार से 51 लाख पौधे लगाने के महाअभियान की शुरूआत हो गई है। यह महाअभियान 14 जुलाई तक चलेगा। इसी कड़ी में रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर स्थित बीएसएफ रेंज क्षेत्र में पौध-रोपण महाअभियान में शामिल होकर अपनी मां स्व. लीलाबाई की स्मृति में पौध-रोपण किया। इस दौरान केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। यादव और विजयवर्गीय ने भी मां स्मृति में पेड़ लगाया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से पौध-रोपण किया जा रहा है। इंदौर में आयोजित पौध-रोपण महाअभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि आदिकाल से इंदौर और उज्जैन का पर्यावरण के महत्व में विशेष संबंध रहा है। मां क्षिप्रा सहित 7 नदियों के उद्गम का स्थल इन्दौर है। देश एवं दुनिया में इंदौर की विशेष पहचान है। क्लीन सिटी के साथ अब ग्रीन सिटी में भी इंदौर अवश्य नम्बर वन बनेगा।

उन्होंने कहा भारतीय समाज सदैव से प्रकृति पूजक रहा है। भारत की वैदिक परंपराओं में कहा गया है कि 10 कुओं के समान एक सरोवर, 10 सरोवर के समान एक तालाब, 10 तालाब के समान एक पुत्र और 10 पुत्रों के समान एक वृक्ष होता है। ऐसी हमारी वैदिक मान्यता होकर वृक्ष की महत्ता हमारी परम्परा में है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर क्लीन सिटी के साथ ग्रीन सिटी बनेगा, इसी संकल्प के साथ पूरा इंदौर इस अभियान से जुड़ा है।

हमें जीवन जीने का साधन प्रदान करती है धरती मां
केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि एक मां ने हमें जन्म दिया तथा एक धरती मां हमें जीवन जीने के साधन प्रदान करती है। जीवन देने वाली मां को नमन करने और प्रकृति मां के प्रति सम्मान के प्रति हरी भरी धरती देने के संकल्प को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। धरती केवल इंसान के लिए नहीं समस्त जीव मात्र के लिए है, इसलिए देश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रत्येक देशवासी से पौध-रोपण का आह्वान किया गया है। वृक्षारोपण की पहल में म.प्र. का प्रयास सराहनीय है। इंदौरवासियों का क्लीन इंदौर के साथ ग्रीन इंदौर बनाने का अभियान प्रशंसनीय है।

इंदौर के ग्रीन कवरेज को बढ़ाया जाएगा: विजयवर्गीय
वहीं नगरीय निकाय एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के ग्रीन कवरेज को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए 51 लाख पौधों का रोपण कर इनके संरक्षण के लिए भी विशेष प्रयास किये जाएंगे। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा पौध-रोपण करते हुए उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली जा रही है। इंदौर में जनभागीदारी से अभियान को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है। इन्दौर को ग्रीन कवरेज में नंबर-1 बनाएंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे